Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शराब के नशे में हुआ विवाद तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या
  • अल्मोड़ा

शराब के नशे में हुआ विवाद तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या

RNS INDIA NEWS 15/09/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पहले उसे जमीन और दीवार पर कई बार पटका फिर उसे जलाने की कोशिश की। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला हवालबाग ब्लॉक के मटेना गांव का है। कृष्णा उर्फ किशन लाल पुत्र सुंदर लाल दिल्ली की एक कंपनी में टैक्सी ड्राइवर था, कोरोना के चलते लॉकडाउन के चलते वह बेरोजगार हो गया। गांव आकर वह मजदूरी करने लगा। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कसार देवी इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें पुलिस को मृतका शोभा देवी (24) के पति किशन पर शक हुआ। पहले किशन ने गैस सिलेंडर फटने से पत्नी की मौत होने की बात कही। सख्ती से पूछताछ पर किशन ने सच उगल दिया।

पुलिस के मुताबिक किशन देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी शोभा देवी से किसी बात को लेकर तकरार हो गई। उसने गुस्से में आकर पत्नी की पिटाई कर दी। इससे पत्नी शोभा चोटिल हो गई। कुछ देर बाद उसकी मौत गई। पुलिस के अनुसार पति ने मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पहले गैस सिलेंडर से गैस लीक कर इस घटना को अंजाम देना चाहा।वह इसमें असफल हो गया। फिर बाइक से तेल निकाल अपनी पत्नी को जलाने का प्रयास किया। इसके बाद पत्नी के मायके वालों को सिलेंडर फटने की वजह से पत्नी की मौत होने की सूचना दी।

शक होने पर मृतका के पिता लमगड़ा निवासी किशन लाल ने पुलिस को सूचना दी। बाद में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है मृतका की एक चार माह की बच्ची है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 सितम्बर
Next: भारत के गोल्डन ब्वॉय के कोच की छुट्टी, प्रदर्शन से खुश नहीं एएफआई

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.