Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नीलकंठ कांवड़ मेले की तैयारियां एक हफ्ते में पूरी हों: डीएम
  • पौड़ी

नीलकंठ कांवड़ मेले की तैयारियां एक हफ्ते में पूरी हों: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  नीलकंठ कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पौड़ी डीएम ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम स्वाति भदौरिया ने कहा कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं लिहाज इस दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 5 जुलाई तक सभी कामों को पूरा कर लिया जाए। डीएम ने लोनिवि व जिला पंचायत को कांवड़ यात्रियों के लिए पैदल मार्गों की मरम्मत, वैकल्पिक रास्तों की पहचान और मुख्य सड़कों पर समय से पैचवर्क कराने के निर्देश दिए । यात्रा मार्गों पर सफाई अभियान चलाने, सभी शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता, पानी के टैंकर, अस्थायी नल कनेक्शन के साथ ही डीएम ने खराब हैंडपंपों को भी ठीक करने को कहा। यूपीसीएल को मेला क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या को ठीक करने के निर्देश दिए गए। यात्रा मार्ग पर एम्बुलेंस, आवश्यक दवाएं, चिकित्सकीय उपकरण व स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती समय पर कर दी जाए। एसडीआरएफ, पीआरडी, होमगार्ड, सैटेलाइट फोन, लाउडस्पीकर, नेटवर्क और बैरिकेडिंग से जुड़े सभी कामों को लेकर पहले से योजना बनाते हुए कदम उठाने के लिए कहा। डीएम ने रात्रिकालीन यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत, उरेडा व वन विभाग को स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस को घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों, जल पुलिस की तैनाती और जिला पंचायत को कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने मंदिर मार्गों में लगने वाले भंडारों की स्वच्छता सुनिश्चित करते हुए कहा कि यदि इनमें मानकों का पालन नहीं होता तो इन्हें निरस्त किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चलती कार में स्टंटबाजी पर युवक का चालान
Next: कमेड़ा और उमटा में बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.