Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चलती कार में स्टंटबाजी पर युवक का चालान
  • अल्मोड़ा

चलती कार में स्टंटबाजी पर युवक का चालान

RNS INDIA NEWS 29/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। रविवार, 29 जून को भतरौजखान क्षेत्र में एक युवक द्वारा चलती टैक्सी कार से बाहर निकलकर स्टंट करने पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान किया और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में यातायात नियमों के उल्लंघन, नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग, स्टंट और मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक टैक्सी कार में सवार युवक चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से स्टंट करता पाया गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने तुरंत वाहन को रोका और जांच की। युवक की हरकत को गंभीरता से लेते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत दस हजार रुपये का चालान किया गया, साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने युवकों को यातायात नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी और भविष्य में इस तरह के स्टंट न करने की चेतावनी दी। युवकों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिस्‍म के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 5 लोग
Next: नीलकंठ कांवड़ मेले की तैयारियां एक हफ्ते में पूरी हों: डीएम

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.