Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कमेड़ा और उमटा में बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे
  • चमोली

कमेड़ा और उमटा में बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

RNS INDIA NEWS 29/06/2025
rns featured image new

– अगले 24 घंटों तक बदरीनाथ, हेमकुंड यात्रा रोकने का निर्णय

चमोली(आरएनएस)।  लगातार भारी वर्षा, सड़कों पर भूस्खलन के कारण चमोली प्रशासन ने अगले 24 घंटों तक बदरीनाथ, हेमकुंड यात्रा रोकने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया विपरीत मौसम को देखते हुए अगले 24 घंटों तक बदरीनाथ, हेमकुंड यात्रा रोकी गयी है। रेड अलर्ट को देखते हुए यात्रियों को गौचर, पीपलकोटी, जोशीमठ, बदरीनाथ में ही गेस्टहाउस, धर्मशालाओं, नगर निकायों के गेस्ट हाउस में रुकने की सलाह दी गई है। भारी वर्षा और पहाड़ियों से बोल्डर भूस्खलन के कारण चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा में चार घंटे से अधिक बाधित रहा। पहाड़ी से लगातार बोल्डर मलबा आ रहा है। उमटा में बदरीनाथ हाइवे 3 घंटे अवरुद्ध रहा। पहाडियों से गिरते बोल्डर मलबे के कारण हाईवे बाधित होता रहा। जिलाधिकारी ने बताया चमोली जिला प्रशासन द्वारा भूस्खलन से संवेदनशील स्थान वाली सड़कों पर जेसीबी तैनात की है। मशीनों से सड़कों को सुचारू किया जा रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर नन्दप्रयाग में सड़क पर रुक-रुक कर मलबा आता रहा। विकल्प के रूप में नन्दप्रयाग सैकोट से वाहनों की आवाजाही हुई। चमोली जिले में रविवार को 55 लिंक मार्ग बाधित रहे। देवाल नन्दकेशरी में गदेरे मे मलबा आने से आसपास की भूमि क्षतिग्रस्त हुई। मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए चार धाम यात्रा रविवार के लिए रोक दी गई है। मूसलाधार वर्षा के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के मद्देनज़र, चमोली पुलिस ने भी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिये लगातार सतर्क रहने घोषणाएं कर रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे यथाशीघ्र सुरक्षित स्थानों पर रुकें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि श्रद्धालु आगे न बढ़ें और नजदीकी सुरक्षित आश्रय स्थलों, गेस्ट हाउसों, या धर्मशालाओं में रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीलकंठ कांवड़ मेले की तैयारियां एक हफ्ते में पूरी हों: डीएम
Next: भिलंगना ब्लाक के ग्रामीण जंगली जानवरों के आतंक से परेशान

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा
  • विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
  • रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
  • नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
  • बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, बड़े भाई की डांट से था नाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.