Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आधार कार्ड मानिटिरिंग समिति की बैठक का हुआ आयोजन
  • टिहरी

आधार कार्ड मानिटिरिंग समिति की बैठक का हुआ आयोजन

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जिला सभागार में सीडीओ मनीष कुमार ने जनपद स्तरीय आधारकार्ड निगरानी समिति की बैठक ली। बैठक में आधार कार्ड बनाने को लेकर तमाम तरह के दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ ने जनपद के समस्त एसडीएम सहित ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित आधार सेंटरों में कैम्प लगाकर 10 वर्ष से अधिक समय के आधार कार्डों को अपडेट करने में तेजी लाना सुनिश्चित करें। कहा कि यह समिति आधार परियोजना से संबंधित कामों की निगरानी करने के साथ ही कामों में आ रही समस्याओं का निस्तारण भी करेगी। समिति की हर तीन माह में बैठक आयोजित की जायेगी। कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की संचालित की जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अधिकारी शिवप्रसाद उनियाल एवं शुभम त्यागी ने यूआईडीएआई के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि जनपद में लगभग दस हजार आधार कार्डों को संशोधित कर अपडेट किया जाना है। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र में मानव शरीर में कई परिवर्तन आते हैं, जिस कारण आधार कार्ड को अपडेट कराया जाना चाहिए। वहीं पांच साल के बाद बच्चों का आधार कार्ड में फिंगर के लिए आधार संशोधन कराये जाने हैं। इस मौके पर समिति में महिला कल्याण एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, दूर संचार विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा समाज कल्याण विभाग को आधार कार्ड बनाये जाने के लिए यूआईडीएआई में रजिस्टार नियुक्त किये गये हैं। जिनसे आधार सम्बंधी काम करवाये जायेंगे। इस मौके पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान सहित कई मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में दो अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट
Next: नई टिहरी कलक्ट्रेट में लगाया दीपावली मेला

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.