Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नए पेंशन कानून के विरोध में आए सिंचाई कर्मचारी
  • देहरादून

नए पेंशन कानून के विरोध में आए सिंचाई कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2023
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश के नए पेंशन कानून के खिलाफ सिंचाई विभाग के अस्थायी से परमानेंट हुए कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया। पेंशन कानून को एक अप्रैल 1961 से लागू करने के फैसले को कर्मचारियों ने अवैधानिक करार दिया है। उनका कहना है कि कोर्ट ने तदर्थ, वर्कचार्ज, संविदा आदि अस्थायी कर्मचारियों की पेंशन के मामले में उनकी नियुक्ति की तारीख सेवाओं की गणना करने केा आदेश दिया है। और अब सरकार, पेंशन कानून की आड़ में मौलिक नियुक्ति को आधार बना रही है।
सिंचाई विभाग के अनुसंधान व नियोजन खंड कर्मी बरखूखाल मौर्य ने इस बाबत मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजते हुए सभी पहलुओं को उठाया है। मौर्य ने कहा कि यदि पेंशन की गणना में वर्कचार्ज की सेवाओं को नहीं जोड़ा जाता तो एक बार फिर से हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी।
मालूम हो कि सरकार ने पेंशन संबंधी विवाद के समाधान के लिए पेंशन के लिए अर्हकारी सेवा एवं विधिमान्यकरण कानून लागू किया है। इसके तहत मौलिक नियुक्ति से ही पेंशन आदि वित्तीय लाभ की गणना की जानी है। हालिया कुछ मामले में कोर्ट ने अस्थायी सेवा अवधि को भी पेंशन की गणना को भी अनिवार्य किया। इसका लाभ कई कर्मचारी ले रहे हैं।

2500 कर्मचारी आ चुके हैं पुरानी पेंशन योजना में
वर्कचार्ज सेवाओं को पेंशन के लिए अनिवार्य करने के आदेश के बाद से 2500 कर्मचारियों को नई पेंशन योजना एनपीएस से हटाकर वापस पुरानीपेंशन योजना-ओपीएस में लाया जा चुका है। प्रदेश में 817 कर्मचारियों को इसके अनुसार पेंशन भी दी जा चुकी है। 190 वर्कचार्ज कर्मियों के पेंशन मामले संशोधित किए गए हैं। एनपीएस में आए कार्मिकों के जीपीएफ खाते में अब तक 74.69 करोड़ रुपये जारी भी किए जा चुके हैं। पेंशन कानून के लागू होने के बाद उठ रहे विवाद पर निदेशक संजय तिवारी ने इस बाबत सरकार से दिशानिर्देश मांगे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल कर्मचारियों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम
Next: गुमशुदा नाबालिग बालिका को अल्मोड़ा पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर मुरादाबाद से बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.