Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नवरात्रि के दूसरे दिन हुई द्वितीय स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना
  • देहरादून

नवरात्रि के दूसरे दिन हुई द्वितीय स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 10/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा अर्चना की गई। पंडित भारत भूषण भट्ट ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया व मां भगवती की पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में महिला मंडली ने भजन कीर्तन किए। चलो भक्तों चलो मां के द्वारे.., बड़ा प्यारा सजा है तेरा दरबार.., मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी..,मेला लगता है मैया का एक बार.. गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेवा दल के मीडिया प्रभारी संजय गर्ग ने बताया कि गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर निकलने वाली भव्य बाला जी की शोभायात्रा में भक्तों के दर्शनार्थ रखी जाने वाली पवित्र ज्योति को राजस्थान बाला जी धाम से लाने के लिए श्रद्धालुओं व सेवा दल का जत्था शिवाजी धर्मशाला से सायं 8 बजे रवाना होगा। यह जत्था 13 अप्रैल की प्रातः दून लौटेगा। ज्योत का पहला पड़ाव आदर्श मंदिर पटेल नगर होगा, जहां पर पवित्र ज्योति की पूजा अर्चना की जाएगी। उसके पश्चात ज्योत को बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ लाकर श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी मंदिर में विराजमान किया जाएगा। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, आशीष उनियाल, दिलीप विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, नरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र आनंद सैनी, विनोद अग्रवाल, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, शैलेंद्र सिंघल, राजेंद्र आनंद, अनिल कुमार गुप्ता, दीपक मित्तल, पंकज शर्मा, मेघा गर्ग, कान्हा मित्तल, अशोक कुमार अग्रवाल, रिंकल आनंद, प्रीति गुप्ता, संगीता गुप्ता, कांता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संगठित गिरोह के पांच सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा
Next: पूर्व विधायक राजकुमार ने गुनसोला के लिए किया जनसंपर्क

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.