Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नवनियुक्त ट्रेनी सफाई निरीक्षकों ने लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
  • ऊधम सिंह नगर

नवनियुक्त ट्रेनी सफाई निरीक्षकों ने लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/04/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। नगर निगम काशीपुर में कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के कुशल निर्देशों के अनुपालन में, नगर निगम के ढांचे और कार्यप्रणाली को समझने के लिए नवनियुक्त 05 ट्रेनी सफाई निरीक्षकों ने नगर क्षेत्र का सघन भ्रमण कर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट की देखरेख में संपन्न हुआ।प्रशिक्षण के प्रथम चरण में सभी प्रशिक्षुओं ने नगर आयुक्त से भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की प्रशासनिक संरचना, अधिकारियों के उत्तरदायित्व और निकाय की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं ने पूरे निकाय क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने धरातल पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान तथा कूड़ा निस्तारण की तकनीकी व व्यावहारिक प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा।व्यावहारिक ज्ञान के विस्तार हेतु प्रशिक्षुओं ने मंडी समिति का भी निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने मंडी समिति के सचिव से भेंट कर मंडी परिसर में स्वच्छता प्रबंधन और अपशिष्ट प्रबंधन के तौर-तरीकों पर चर्चा की।प्रशिक्षण के अंतिम चरण में सभी प्रशिक्षुओं ने मुख्य अतिथि गृह में शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा से शिष्टाचार भेंट की। इस व्यावहारिक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त सफाई निरीक्षकों को किताबी ज्ञान से इतर धरातलीय चुनौतियों और नगर की स्वच्छता व्यवस्था के संचालन से अवगत कराना है, ताकि वे भविष्य में काशीपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साप्ताहिक परेड में जवानों ने फिटनेस और अनुशासन का किया प्रदर्शन
Next: ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड पर विशेष अभियान, एक्शन में पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.