Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अग्निपथ योजना का जमकर विरोध करेगी कांग्रेस: नेगी
  • पौड़ी

अग्निपथ योजना का जमकर विरोध करेगी कांग्रेस: नेगी

RNS INDIA NEWS 18/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं के भविष्य को लेकर बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मोदी सरकार के द्वारा अग्निपथ योजना के ऐलान के बाद सेना में भर्ती का सपना संजोए कई नौजवान सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। राज्य के कई स्थानों पर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवा लगातार अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। परन्तु सत्ताधारी पार्टी भाजपा की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा योजना पर पुनर्विचार न होने की दशा में कांग्रेस आंदोलन करेगी।

शनिवार को यहां आयोजित बैठक में श्रीनगर कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष व पीसीसी बीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में युवाओं के विरोध प्रदर्शनों के बावजूद भी बीजेपी को युवाओं के भविष्य को लेकर कोई चिंता नहीं दिख रही है। जबकि ज्यादातर आंदोलन बीजेपी शासित वाले राज्यों में ही हो रहे हैं। नेगी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अग्निपथ योजना के निर्णय से उत्तराखण्ड सहित देशभर के नौजवानों, युवाओं एवं छात्रों के मन में असंतोष, निराशा व अंधकारमय भविष्य का डर स्पष्ट दिखने लगा है। केंद्र सरकार को अग्निवीर योजना पर अविलंब पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार ने अविलंब योजना पर पुनर्विचार नहीं किया तो श्रीनगर में भी कांग्रेस युवाओं के साथ सड़क पर उतकर उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी केन्द्र व प्रदेश सरकार की होगी। बैठक में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, सभासद संजय फौजी, ब्लाक अध्यक्ष खिर्सू चतर सिंह, पूर्व सभासद भगत सिंह डागर, कमल रावत,यूथ अध्यक्ष खिर्सू अभिषेक घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next: चंद्रभागा नदी किनारे बसी झोपड़ियों को हटाने को लेकर तैयारी शुरू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.