Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नौकरी से निकाले कर्मियों ने बूट पॉलिश कर विरोध दर्ज कराया
  • नैनीताल

नौकरी से निकाले कर्मियों ने बूट पॉलिश कर विरोध दर्ज कराया

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। रुद्रपुर सिडकुल स्थित एचपी कंपनी का प्लांट बंद होने के बाद निकाले गए कर्मचारियों का आंदोलन 81 दिन से जारी है। सोमवार को बेरोजगार हुए युवाओं ने एचपी मजदूर संघ के बैनर तले नैनीताल रोड पर बूट पॉलिश कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। साथ ही सरकार से मामले का संज्ञान लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। संगठन के अध्यक्ष विनीत कपिल ने कहा कि कंपनी के प्रॉफिट में होने के बावजूद प्लांट को बंद किया गया। कहा कि सिर्फ सरकार से सब्सिडी लेकर कमाई कर कंपनियां भाग जाती हैं। कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। कहा कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके अलावा सत्ता पक्ष के विधायकों और मंत्रियों के सामने भी अपनी समस्या रखी है। उसके बाद भी सरकार कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर, आंदोलन को समर्थन देने एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, इशरत अली, हरीश रावत, यूकेडी उपाध्यक्ष भुवन जोशी, राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, कार्तिक उपाध्याय, शैलेंद्र दानू, विशाल भोजक, गंगा सिंह, धीरेंद्र मेहरा आदि पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षकों की नियुक्ति मामले में तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश
Next: आयकर विभाग ने मारा छापा, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का हुआ खुलासा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.