Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आयकर विभाग ने मारा छापा, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का हुआ खुलासा
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

आयकर विभाग ने मारा छापा, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का हुआ खुलासा

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
default featured image

नयी दिल्ली। आयकर (आईटी) विभाग ने रसायनों के निर्माण और रियल एस्टेट विकास में लगे एक प्रमुख समूह के गुजरात और सिलवासा में फैले 20 से अधिक परिसरों पर छापेमारी कर 100 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का खुलासा किया है।
आयकर विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विभाग ने 18 नवंबर 2021 को रसायनों के निर्माण और अचल संपत्ति के विकास में लगे एक प्रमुख समूह के परिसरों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया है। इस अभियान में गुजरात के वापी और सरिगम, सिलवासा और मुंबई में फैले 20 से अधिक परिसरों की जांच की गई।
तलाशी अभियान में करीब 2.5 करोड़ रुपये की बिना हिसाब किताब वाली नकदी और एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद हुए हैं। 16 बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के प्रारंभिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि अघोषित आय का अनुमान 100 करोड़ रुपये से भी अधिक होने की संभावना है। इस मामले में आगे की जांच प्रगति पर है।
कार्रवाई के दौरान समूह द्वारा अर्जित की गई बड़ी बेहिसाब आय और संपत्ति में उसके निवेश को दर्शाने वाले दस्तावेजों, डायरी और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक साक्ष्य पाए गए हैं और उन्हें जब्त कर लिया गया है। मिले साक्ष्य स्पष्ट रूप से विभिन्न तरीकों को अपनाकर कर योग्य आय की चोरी का संकेत देते हैं जैसे कि उत्पादन कम दिखाया जाना, खरीद को बढ़ाने के लिए माल की वास्तविक डिलीवरी के बिना फर्जी खरीद चालान का उपयोग, फर्जी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ऋण का लाभ लेना, फर्जी कमीशन खर्च का दावा करना इत्यादि। इस समूह को अचल संपत्ति लेनदेन में भी धन प्राप्त हुआ है। इस दौरान, अचल संपत्तियों में निवेश में नकद लेनदेन और नकद ऋण के बारे में कई आपत्तिजनक सबूत भी जब्त किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी से निकाले कर्मियों ने बूट पॉलिश कर विरोध दर्ज कराया
Next: राशिफल 23 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.