Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षकों की नियुक्ति मामले में तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश
  • नैनीताल

शिक्षकों की नियुक्ति मामले में तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा की नियुक्ति के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकल पीठ में हुई।
इस मामले में रानीखेत अल्मोड़ा निवासी कैलाश चंद्र ने हाईकोर्ट में याचिका की है। इसमें कहा है कि शिक्षा विभाग द्वारा इन दिनों प्राथमिक शिक्षा में सहायक अध्यापकों की चयन प्रक्रिया की जा रही है। चयन सूची भी जारी हो चुकी है। विज्ञान वर्ग में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित व अन्य विज्ञान उपश्रेणी बनाई गई हैं। जिसमें नियमानुसार 40 व 20 प्रतिशत कोटा तय है। याचिकाकर्ता के अनुसार 7 अक्तूबर को प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से एक आदेश जारी कर अन्य विज्ञान की श्रेणी के अभ्यर्थियों की संख्या कम होने का हवाला देते हुए उनके पदों को जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान में मर्ज कर दिया गया। याचिकाकर्ता के अनुसार अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाने के बाद चयन सूची बदल दी गई। जबकि अन्य विज्ञान श्रेणी का कोटा ही खत्म कर दिया गया। कोर्ट से इस मामले में कार्रवाई की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाहिता की मौत के मामले में पति-साली को आजीवन कारावास
Next: नौकरी से निकाले कर्मियों ने बूट पॉलिश कर विरोध दर्ज कराया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.