Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की बढ़ी बेरोजगारी: बंसल
  • देहरादून

भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की बढ़ी बेरोजगारी: बंसल

RNS INDIA NEWS 02/01/2022
rns featured image new

देहरादून। भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कहा कि बेरोजगारी उनकी बढ़ी है जो पहले भ्रष्टाचार में लिप्त रहते थे।
रिस्पना चौक स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में बंसल ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या हमेशा बनी रहेगी। लेकिन बेरोजगारी वास्तव में उनकी बढ़ी है जो भ्रष्टाचार के पर्याय थे। डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार बंद हो गया तो ऐसे नेताओं का भी रोजगार बंद हो गया। इन्हें सत्ता की मलाई खानी की आदत थी। अब ये नेता अपने पेट को पीट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रोजगार सिर्फ सरकारी रोजगार ही नहीं है। सरकार तो यही कर सकती है कि जितने भी सरकारी पद रिक्त होंगे, उन्हें भर ही सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि स्व रोजगार के लिए जरिए सरकार रोजगार के अवसर कितने बढ़ा सकती है। स्टार्ट अप के जरिए मोदी सरकार ने यह करके दिखाया है। आज ई श्रम पोर्टल पर 12 करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वहीं हर माह 12 से 13 लाख लोग ईपीएफ में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इसका मतलब यही है कि लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है।
बंसल ने कहा कि महंगाई आज से नहीं बल्कि दशकों से बढ़ती चली आ रही है। कुछ चीजें अवश्य तात्कालिक रूप में बढ़ती हैं, लेकिन कांग्रेस जिस तरह से महंगाई को लेकर चिल्ला रही है। पहले वे अर्थव्यवस्था को समझ ले। कोरोना के बावजूद अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी है। यह इससे भी साबित होता है कि हर माह लगभग सवा लाख करोड़ जीएसटी कलेक्शन हो रहा है। बंसल ने कांग्रेस के महंगाई को लेकर प्रदर्शन के आह्वान को सिर्फ चुनावी स्टंट करार दिया।
उन्होंने कहा भ्रष्टाचार में किस दल के लोग लिप्त रहे हैं। यह उत्तराखंड से लेकर पूरे देश की जनता जानती है। इसीलिए जनता देशभर में कांग्रेस को सबक सिखा चुकी है लिहाजा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेसियों को पहले अपने नेताओं के गिरेवा झांकना होगा। मोदी सरकार में जिस पारदर्शी तरीके से काम हो रहे हैं, वह एक मिशाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सावधान: उत्तराखंड में पैर पसार रहा कोरोना, आज आए 259 नए मामले
Next: नशे में धुत थाना प्रभारी और एएसआई ने बाजार में किया हंगामा, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.