Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नकली शराब बनाने वाला फरार मास्टर माइंड गिरफ्तार
  • हरिद्वार

नकली शराब बनाने वाला फरार मास्टर माइंड गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2021
rns featured image new

रुडकी। थीथकी कवादपुर में पिछले दिनों आबकारी विभाग ने गांव से बाहर खेतों में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। घटना के समय मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था। आबकारी टीम ने आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी लंबे समय से नकली शराब बनाकर उसे विभिन्न ब्रांडों की बोतलों में पैकिंग के बाद दूसरे राज्यों में सप्लाई करने का काम कर रहा था। आबकारी विभाग के निरीक्षक मानवेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी काफी लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी में लगा हुआ था। आरोपी द्वारा नकली शराब बनाकर उसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा में खपाया जा रहा था। आरोपी नकली, अवैध शराब को ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में पैकिंग करने के बाद बेचता था जिससे ग्राहक धोखा खा जाते थे। मंगलवार को आबकारी विभाग को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव कुरड़ी कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम विपिन कुमार बताया गया है। टीम में आबकारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह पंवार, उप आबकारी निरीक्षक हसनैन रजा जाफरी, प्रधान आबकारी सिपाही राजेंद्र श्रीवास्तव, सिपाही इस्तखार हसन, दीपक भट्ट, भूपेंद्र सिंह, आशीष नेगी, महिला कांस्टेबल बीना चौधरी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक चुरा रहे युवक को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा
Next: युवक के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.