Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नकली नोट छापने में सिंचाई विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

नकली नोट छापने में सिंचाई विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/02/2021
rns featured image new

सिर पर कर्ज तो छापने लगा नकली नोट

रुडक़ी। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 25 हजार रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की निशानदेही पर नकली नोट छापने में प्रयुक्त होने वाले प्रिटर और स्केनर बरामद किया गया है। आरोपित ने बताया कि अब तक वह बाजार में करीब 10 हजार रुपये के नकली नोट चला चुका है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सोलानी पार्क में किसी को नकली नोट बेचने के लिए आया है। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार और उप निरीक्षक अंकुर शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपित वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 हजार पांच सौ रुपये के नकली नोट बरामद हुए। सभी नकली नोट दो-दो सौ और पांच सौ के है। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुख्तयार निवासी सलेमपुर महदूद, कोतवाली रानीपुर बताया। आरोपित ने बताया कि उस पर कुछ कर्ज हो गया था। उसने बताया कि करीब एक माह से नकली नोट छापने का काम शुरू किया था। आरोपित ने बताया कि वह बहादराबाद स्थित सिचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। बताया कि वह घर में ही रुपये छापता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से पांच हजार के नकली नोट और स्केनर प्रिटर बरामद कर लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

किसी से मांग कर लाया था प्रिटर स्केनर
पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को ही घुमाता रहा। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह किसी से नोट लेकर आया है। जब उस व्यक्ति का नाम पूछा गया तो वह गलत नाम बताने लगा। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि वह खुद ही नोट छापता था। वह यह प्रिटर स्केनर किसी से यह कहकर मांग कर लाया था कि उसे कुछ जरूरी कागजातों की फोटो स्टेट करनी है।

सिर पर कर्ज तो छापने लगा नकली नोट
आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसके सिर पर काफी कर्ज हो गया था। इसलिए उसने नकली नोट छापने का काम शुरू किया था। नकली नोट छापने का तरीका कहा सीखा, इस बावत पुलिस उससे कुछ नहीं उगलवा सकी। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपित इस बावत कोई जानकारी नहीं दे सका।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजनाथ ने किया ई-छावनी पोर्टल एवं मोबाइल एप लॉन्च
Next: राशिफल 17 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.