Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नगर पंचायत महुआडाबरा के कांग्रेस सम्मेलन में एकजुटता पर जोर
  • ऊधम सिंह नगर

नगर पंचायत महुआडाबरा के कांग्रेस सम्मेलन में एकजुटता पर जोर

RNS INDIA NEWS 12/07/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। नगर पंचायत महुआडाबरा में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। विधायक आदेश चौहान ने भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, भाजपा का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने और जसपुर से कांग्रेस का विधायक बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 48 पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए।
रविवार को श्री साईं कॉलेज के सभागार में आयोजित सम्मेलन में वरुण चौधरी, इख्तियार बब्लू, मोहम्मद नाजिम, लियाकत हुसैन और जुबैद आलम समेत अन्य वक्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत बनाने पर बल दिया। साथ ही विधायक आदेश चौहान को तीसरी बार विजयी बनाने की अपील की। विधायक चौहान ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें समाज को बांटने का काम कर रही हैं।
पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विकास कार्यों के बजाय मंडी परिषद का पद मांगा। यदि इच्छा होती तो सरकार में रहते हुए जसपुर में रोडवेज बस अड्डा, पॉलीटेक्निक कॉलेज समेत कई विकास कार्य कराए जा सकते थे। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो ये सभी कार्य उनकी प्राथमिकता होंगे। सम्मेलन में अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने 13 संरक्षक, पांच उपाध्यक्ष, छह संगठन सचिव, छह महासचिव, छह सचिव और 11 प्रचार मंत्रियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। मुस्कान आलम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह ने किया। यहां राजकुमार सिंह, जुनैद आलम, मेहंदी हसन, अरविंद चौहान, अमीर आजम, रामपाल सिंह, प्रमोद चौहान, दिलशाद, इलियास मेंबर, राहुल, मोइन, जमील अहमद, सर्वेश सिंह, मुजाहिद हुसैन रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां नंदा देवी मेले की तैयारियां शुरू, प्रतिमा निर्माण के लिए चुने गए केले के वृक्ष
Next: ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, छिटककर बाहर गिरे यात्री, वायरल हुआ वीडियो

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

स्थानान्तरण के लिए 15 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तेज रफ्तार ट्रक से युवक की मौत के आठ साल पुराने मामले में फैसला

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
  • उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोकसंस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम
  • धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग
  • हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.