Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नदी में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

नदी में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2022
rns featured image new

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील से दुःखद खबर आई है। जहां नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं। 3 बच्चों के शव सोमवार को ही बरामद कर लिए गए थे तथा एक बच्चे का शव मंगलवार सुबह मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट थाने से 50 किलोमीटर आगे गोगिना के पास गदेरे में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। तीन किशोर हल्द्वानी तथा 01 किशोर बिंदुखत्ता से गांव अपने रिश्तेदारों के घर आए हुए थे। सोमवार की सुबह वह अपने घर से नाश्ता कर गोगीना के पास बर्थी गधेरे में स्नान के लिए चले गए। पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण उक्त चारों किशोर पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

एसपी बागेश्वर अमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की कपकोट से 50 किलोमीटर आगे की तरफ गोगीना में बच्चे गधेरे में नहा रहे थे कि, अचानक पानी तेजी से उनकी तरफ आया। जिसमें बच्चे पानी में बहने लगे, जिसमे से 03 बच्चों के शव स्थानीय लोगों द्वारा बरामद कर लिए है व एक बच्चा लापता था। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम लगाई गई।

सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से HC UT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत लापता बच्चे का कोई सुराग नही मिल पाया। मंगलवार, 14 जून को एसडीआरएफ टीम द्वारा प्रातः पुनः सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के दौरान एक लापता बच्चे का शव गधेरे से बरामद किया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों का विवरण :-

विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 15 वर्ष
अभिषेक पुत्र त्रिलोक सिंह उम्र 17 वर्ष
सुरेंद्र टाकुली पुत्र दुर्गा सिंह उम्र 16 वर्ष
अजय रौतेला पुत्र नारायण सिंह उम्र 18 वर्ष

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरोला में गर्भवती महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
Next: गांजा तस्करी के 2 अभियुक्तों की जमानत याचिका ख़ारिज

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.