Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुरोला में गर्भवती महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
  • उत्तरकाशी

पुरोला में गर्भवती महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

RNS INDIA NEWS 14/06/2022
rns featured image new

उत्‍तरकाशी। पुरोला में जाम में फंसी एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने के कारण गर्भवती महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। बीच सड़क में महिला को कराहते देख आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंची और सुरक्षित प्रसव कराया। सूचना मिलते ही सीएचसी से नर्सिंग स्टाफ स्ट्रेचर लेकर प्रसव स्थल पर पहुंचे और जच्चा-बच्चा को सीएचसी ले गए। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।
मोरी के आराकोट गांव की एक प्रसव पीड़िता बीते एक माह पहले प्रसव कराने अपने मायके पुरोला आई थी। सोमवार सुबह महिला को तीव्र प्रसव पीड़ा उठी तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। सूचना पर पीड़िता को लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पुरोला गांव के लिए एंबुलेंस रवाना भी हुई। लेकिन कुमोला रोड व मुख्य बाजार में जाम के चलते एंबुलेंस आधा घंटे तक रास्ते में फंसी रही। काफी इंतजार के बाद जब एंबुलेंस नहीं आई तो परिजन गर्भवती महिला को पैदल ही अस्पताल के लिए निकल गए। इससे पहले की महिला अस्पताल पहुंचती उसने पुरोला बाजार में ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। सड़क में दर्द से कराहती महिला को आस पास की अन्य महिलाओं ने चारों तरफ से कपड़ों से ढककर प्रसव कराया। वहीं पांच सौ मीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में चिकित्सकों को सूचना मिलने ही नर्सिंग स्टाफ स्ट्रेचर लेकर पंहुचा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात लाख की ठगी में एक गिरफ्तार
Next: नदी में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.