Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बॉडी मसाज के बहाने जाल में ब्लैकमेल करने वाले गैंग पर केस
  • देहरादून

बॉडी मसाज के बहाने जाल में ब्लैकमेल करने वाले गैंग पर केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। बॉडी मसाज के बहाने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। शातिर गिरोह ने बॉडी मसाज सर्विस के नाम पर एक व्यक्ति को जाल में फंसाकर उसे झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। पिस्तौल की नोक पर लाखों रुपये की रंगदारी वसूली गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुख्य आरोपी महिला समेत उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आईटी पार्क क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति ने तहरीर दी। बताया कि करीब 5-6 महीने पहले उनकी मुलाकात संदीप कौर नाम की महिला से व्हाट्सएप के जरिए हुई थी। आरोपी महिला ने अपनी फोटो भेजकर बॉडी मसाज के लिए 8,000 रुपये का रेट बताया और सर्विस दी। इसके बाद वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़ित से लगातार संपर्क में रही और बीच-बीच में ऑनलाइन व कैश पैसे ऐंठती रही। आरोप है कि बीती 25 अप्रैल को संदीप कौर ने पीड़ित को कॉल कर 15 लाख रुपये कैश की मांग की। मना करने पर संदीप कौर और उसके साथियों राहुल, परविंदर सिंह व खुद को वकील बताने वाले अन्य लोगों ने आईटी पार्क पुलिस चौकी के बाहर पीड़ित को घेर लिया। उन्होंने पीड़ित को झूठे रेप केस में फंसाकर पूरी जिंदगी जेल में सड़ाने व जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे पीड़ित ने महिला के खाते में 1.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने पैंट के अंदर से पिस्तौल दिखाकर पीड़ित को जबरन स्कूटी पर बैठाया और किरसाली चौक स्थित एसबीआई एटीएम ले गए, जहां डरा-धमकाकर 50,000 रुपये नकद निकलवाकर ले लिए।

छह लाख रुपये का जबरन कराया समझौता
गिरोह ने पीड़ित पर इस कदर दबाव बनाया कि जान बचाने के लिए पीड़ित को 1.80 लाख रुपये का चेक संदीप कौर के नाम भरना पड़ा। साथ ही आरोपियों ने डरा-धमकाकर अपनी शर्तों पर छह लाख रुपये का एक फर्जी समझौता नामा भी तैयार करवाकर उस पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित के अनुसार, उसके पास इस पूरी घटना की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर मौजूद है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस
Next: अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.