
रुड़की(आरएनएस)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति को जनता के विश्वास और भरोसे पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र सीधे किसानों, ग्रामीणों और आमजन से जुड़ा है। ऐसे में बैंक प्रबंधन को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। रविवार को जिला सहकारी बैंक लि. हरिद्वार की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और विभिन्न दायित्वधारियों एवं जनपद के वरिष्ठजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनिर्वाचित प्रबंध समिति को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ समिति को जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना सभी पदाधिकारियों और संचालकों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के कार्यों से ही यह साबित होगा कि बैंक की जिम्मेदारी योग्य और जनहित के प्रति समर्पित लोगों को सौंपी गई है।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की नई प्रबंध समिति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि बैंक के विकास और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध कराया जाएगा.
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक लि. हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुशील राठी और नवनिर्वाचित संचालक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलवीर सिंह और संचालन बैंक के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने किया। इस दौरान भारती देवी, लता देवी, आंचल सिंघल, ओमप्रकाश, उत्तम सिंह, सपना शर्मा, बबली देवी, देवेंद्र कुमार, नवनीत सिंह, मो. इस्लाम, राजबीर सिंह, पुष्पराज सैनी, श्यामवीर सैनी, जयपाल चौहान, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, कुलवीर चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, मास्टर सत्यपाल, बरखा रानी, कविन्द्र चौधरी, मेयर अनीता अग्रवाल, सुशील चौधरी, ललित मोहन अग्रवाल, अशोक चौधरी, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सौ सिंह, उप महाप्रबंधक चरण सिंह और अम्बादत्त जोशी आदि मौजूद रहे।

