Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को चार साल की कैद
  • देहरादून

नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को चार साल की कैद

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

देहरादून। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज अश्विनी गौड़ की अदालत ने दोषी करार देते हुए चार साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इसमें बीस हजार रुपये पीड़िता को बतौर मदद दिए जाएंगे। शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि घटना 19 अक्तूबर 2018 की डोईवाला थाना क्षेत्र की है। कक्षा नौ में पढ़ने वाली 13 वर्षीय लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर के पास दुकान पर मेहंदी लेने गई। आरोप है कि लौटते वक्त विजय भगत ने लड़की का हाथ पकड़ लिया। उसने अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ की। लड़की ने विरोध किया और चिल्लाकर हाथ छुड़ा लिया। इस दौरान एक व्यक्ति भी वहां पहुंचा। तब वह वहां से फरार हो गया। वहां पहुंचे व्यक्ति ने पीड़िता और उसके भाई को घर पहुंचाया। लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी विजय भगत को दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला सुनाया। अधिवक्ता किशोर कुमार के मुताबिक कोर्ट में पीड़िता, उसके भाई और घटनाक्रम देखने वाले व्यक्ति के बयान अहम रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी
Next: थानों में शामिल नए राजस्व गांवों में पुलिस करेगी अब गश्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.