Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • थानों में शामिल नए राजस्व गांवों में पुलिस करेगी अब गश्त
  • पौड़ी

थानों में शामिल नए राजस्व गांवों में पुलिस करेगी अब गश्त

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

पौड़ी। हाल में राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस के पास आए राजस्व गांवों में पुलिस अब गश्त करेगी। पौड़ी जिले के सात थानों में ही 148 गांवों को शामिल कर लिया गया है। ऐसे में इन गांवों में कानून व्यवस्था की जिम्मा भी रेगुलर पुलिस के पास ही आ गया है। पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि वह यहां जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों से मिले और उनसे डीसीआर व अफसरों आदि के संपर्क नंबर भी साझा करे। वहीं जिले में यमकेश्वर में नया थाना भी खुला है। जिसमें 171 गांव शामिल है ,सीओ श्रीनगर को नए थाने के लिए भवन को लेकर कार्यावाही करने को कहा गया है। वहीं बीरोंखाल में खुली नई चौकी में 99 गांव शामिल है। हालांकि यहां अभी नए स्टॉफ की तैनाती नहीं हो पाई है। इससे पूर्व जिले में पैठाणी और थलीसैंण नए थाने खुल चुके है। पौड़ी एसएसपी ने पुलिस अफसरों की बैठक लेते बीट पुलिसिंग में सुधार पर जोर दिया। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पर्याप्त सतर्कता बरती जाए। जिले में गुजरे महीने तक 7 ईनाम घोषित अपराधियों व विभिन्न अभियोगों में वांछित 20 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। अन्य गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे लगाई गई है। एसएसपी ने मादक पदार्थों में गिरोह बनाकर तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही उनकी सम्पत्ति कुर्क करने गुण्डा ऐक्ट की कार्रवाई कर जिला बदर करने को भी कहा। कहा कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जिले में एनडीपीएस में 18 मामले दर्ज हुए है। जिसमें कोटद्वार में सबसे अधिक 7 तो श्रीनगर में 5 मामले शामिल है। थलीसैंण थाने में भी 4 मामले दर्ज हुए है। शराब के जिले में 17 मामले दर्ज हुए है। अवैध शराब को लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने को भी कहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को चार साल की कैद
Next: ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर सात मस्जिदों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.