Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग बालिकाओं को बहलाकर बेचने के आरोपी गैंग के सदस्य गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग बालिकाओं को बहलाकर बेचने के आरोपी गैंग के सदस्य गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। उत्तराखंड में मानव तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं को शादी के लिये बहला-फुसलाकर अलग-अलग राज्यो में ऊंचे दामों में बेचकर पैसा कमाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनिया कुमारी (35 वर्ष) पत्नी शिशुपाल निवासी केवलगढ़ी, हाथरस उत्तर प्रदेश प्रदीप (22 वर्ष) उर्फ राजू उर्फ अजय पुत्र पूरन सिंह निवासी माघावाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर यूपी के रूप में हुई है पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर इनका चालान कर दिया है।

उधम सिंह नगर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना कुंडा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला जो रामपुर थाना काठ जिला मुरादाबाद यूपी की मूल रहने वाली है। 15 नवंबर को थाना कुंडा में आकर सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री 26 अक्टूबर के दिन करीब 2.00 बजे से कहीं लापता हो गई है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कुण्डा में अभियोग पंजीकृत कर नाबालिग लड़की की काफी खोजबीन की गई। विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग को उक्त के पड़ोस में रहने वाली एक शातिर गिरोह की महिला सोनिया कुमारी व उसके मुंह बोले पति राजू ने एक योजना के तहत मिलकर अपने विश्वास में लेकर उसकी नाबालिग पुत्री को उसकी मां के गाल में बने ट्यूमर का पूरा इलाज कराने के लिये पैसे उपलब्ध कराने की बात कहकर उक्त नाबालिग को अपने विश्वास में ले लिया। तथा उक्त नाबालिग को कहा गया कि उसे उनके साथ राजस्थान चलना होगा, जहाँ उसे एक शादी में काम करके अच्छे रुपये मिलेंगे।

क्योंकि वह नाबालिग लड़की अपनी माता के गाल में बने हुए ट्यूमर के दर्द से काफी परेशान थी तो वह उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गई लेकिन उसकी माँ ऐसा नहीं चाहती थी लेकिन एक दिन जब उसकी माँ घर से बाहर कही गयी हुई थी तो उक्त दोनो ने नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ गिरोह के अन्य सदस्य रेखा व उक्त के पति देवीचन्द के घर अलवर राजस्थान ले गये तथा वहाँ पर उन चारो ने योजना बनाकर उक्त नाबालिग का ग्राम मेवली थाना कोटकासिम जिला अलवर राजस्थान निवासी बिकलांग अभियुक्त मोनू पुत्र मनोज से 03 लाख रुपये में शादी के लिये सौदा कर दिया गया। उक्त गिरोह से संबंधित प्रकाश मे आये वाछित अभियुक्त प्रदीप उर्फ राजू उर्फ अजय व सोनिया कुमारी द्वारा बताया गया कि प्राप्त 03 लाख रुपये में से एक लाख तीस हजार रुपया उक्त अभियुक्त् प्रदीप व सोनिया के पास आये जबकि एक लाख सत्तर हजार रुपये रेखा व उसके पति द्वारा अपने पास रखे गये उक्त नाबालिग को खरीदने वाले परिवार मैं मोनू जिससे नाबालिग की शादी कराई गई थी वह एक विकलांग व बोलने में असमर्थ है, उक्त गिरोह नाबालिग युवती की शादी में गवाह भी बना है।
नाबालिग को 03 लाख रुपये में बेचने के बाद गिरोह के सदस्य वहां से भाग गये तथा उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था। इस घटना के बाद वह नाबालिग युवती करीब 20 दिन तक शादीशुदा नर्क जिंदगी बिताने पर मजबूर हुई। पुलिस ने अपने मुखबिर व सर्विलांस की मदद एवं अपने अथक प्रयास से 24 नवम्बर को ग्राम मेवली थाना कोटकासिम जिला अलवर से बरामद कर लिया था। तथा अभियोग में धारा 363/3664/368/376/370 (4) IPC 9/10/11 बाल विवाह अधिनियम 5/6/16/17 पाक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गयी एवं इस मामले में शामिल विकलांग अभियुक्त के पिता मनोज कुमार पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम मेवली थाना कोटकासिम जिला अलवर राजस्थान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा इस गिरोह में शामिल प्रकाश में आये सोनिया कुमारी पत्नी शिशुपाल निवासी केवलगढ़ी, हाथरस उ0प्र0 व उसके साथी तथा प्रदीप उर्फ राजू उर्फ अजय पुत्र पूरन सिंह निवासी माधवाला गढ़ी को 08 दिसंबर को ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार उक्त अपराध में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधी-अधूरी जानकारी के साथ आए अफसरों को डीएम ने फटकारा
Next: वैज्ञानिकों ने तोड़ा रिकॉर्ड : ढूंढ निकाला 20 लाख साल पुराना डीएनए; ध्रुवीय क्षेत्रों में मौजूद थे पेड़-पौधे और जीव-जंतु

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.