Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • नाटकीय मुकाबले में मलेशिया से हारकर बाहर हुआ भारत
  • खेल

नाटकीय मुकाबले में मलेशिया से हारकर बाहर हुआ भारत

RNS INDIA NEWS 31/07/2022
rns featured image new

बर्मिंघम। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में नाटकीय क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मलेशिया के हाथों हार मिला।
मलेशिया और भारत के बीच यह ड्रॉ आखिरी मैच के आखिरी गेम तक रोमांचक रहा, और अंतत: मलेशिया ने गोल्डकोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन टीम को 3-2 से मात दी।
भारत की क्वार्टरफाइनल में शुरुआत अच्छी नहीं रही और कैरेन लिन-एलिस चैंग की जोड़ी ने रीत टेनिसन-श्रीजा अकुला को 11-7, 11-6, 5-11, 11-6 से हराया। टेनिसन और अकुला ने पहले दो गेमों में कड़ी टक्कर के बावजूद हार मिलने के बाद तीसरे गेम में वापसी की, लेकिन चौथे गेम में उनकी हार के साथ भारत 1-0 से पिछड़ गया।
इसके बाद भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ी मनिका बत्रा पर टीम को ड्रॉ में वापसी कराने की जि़म्मेदारी थी और उन्होंने ऐसा किया भी। बत्रा ने मलेशिया की हो यिंग को पांच गेमों के मैच में 11-8, 11-5, 8-11, 9-11, 11-3 से मात दी। यिंग ने तीसरा और चौथा गेम जीतकर बत्रा पर दबाव डालना चाहा लेकिन बत्रा ने पांचवा गेम जीतकर भारत को ड्रॉ में 1-1 से बराबरी दिलायी।
इसके बाद श्रीजा अकुला ने एलिस चैंग को 11-6, 11-6, 11-9 के सीधे गेमों में हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलायी, लेकिन चौथे मैच में मनिका बत्रा की कैरेन लिन के हाथों 6-11, 3-11, 9-11 की हार के बाद ड्रॉ 2-2 की बराबरी पर आ खड़ा हुआ।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पहली बार भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का कोई ड्रॉ तीन मैचों से ज्यादा खेला गया था, और पांचवां मैच जीतकर राष्ट्रमंडल खेल 2018 की विजेता टीम को सेमीफाइनल में ले जाने की जिम्मेदारी रीत टेनिसन के ऊपर थी। रीत ने पहला गेम 12-10 से जीता, लेकिन दूसरा गेम 11-8 से हार गयीं। तीसरा गेम जहां 11-6 से रीत की तरफ़ गया, वहीं चौथे गेम में यिंग ने 11-9 से बाज़ी मारी और भारत-मलेशिया क्वार्टरफाइनल का निर्णायक मैच अपने निर्णायक गेम में चला गया। यह ड्रॉ अपनी हद तक खिंच चुका था और दोनों खिलाडिय़ों पर दबाव का अंबार था। ऐसे में रीत टेनिसन ने भरसक प्रयास किया और 4-8 से पिछडऩे के बाद उन्होंने वापसी भी की, लेकिन यिंग ने पांचवां गेम 11-9 से जीतकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लिफ्टर बिंद्यारानी ने चांदी के साथ भारत को दिलाया चौथा पदक
Next: भारतीय महिला कुश्ती टीम ने रचा इतिहास, विश्व कैडेट चैंपियनशिप में जीते 5 स्वर्ण

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.