Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एमएसएमई सेक्टर में मिलेगा 100 करोड़ तक का लोन, पीएम मुद्रा लोन योजना की राशि भी हुई दोगुनी
  • राष्ट्रीय

एमएसएमई सेक्टर में मिलेगा 100 करोड़ तक का लोन, पीएम मुद्रा लोन योजना की राशि भी हुई दोगुनी

RNS INDIA NEWS 23/07/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट भाषण में एमएसएमई सेक्टर के लिए बड़ी घोषणा करते हुआ कहा कि इस सेक्टर में अब 100 करोड़ रुपये तक लोन दिए जा सकेंगे। सरकार की तरफ से एमएसएमई के लिए लोन गारंटी योजना में छोटे कारोबारियों के लिए नई क्रेडिट स्कीम का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि सिडबी इस साल 24 नए ब्रांच खोल सकेगा।
एमएसएमई सेक्टर को दबाव के दौरान बैंक ऋण आसानी से मिलता रहे इसके लिए एक नई व्यवस्था की घोषणा की गई। एमएसएमई क्षेत्र में 50 मल्टी-प्रोडक्ट फूड इरेडिएशन इकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही एमएसएमई तथा पारंपरिक कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों को बेचने में सक्षम बनाने के लिए पीपीपी मोड में ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत अब 20 लाख तक के लोन दिए जाएंगे। पहले इसके तहत 10 लाख तक के लोन देने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। बता दें कि सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार के साथ जोडऩे के लिए इस योजना को लागू किया था। इस योजना के तहत पहले युवाओं को नए रोजगार के लिए 10 लाख तक का लोन दिया जाता था। वहीं इस बात वित्त मंत्री ने लोन की सीमा को बढ़ाकर अब 20 लाख तक कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट 2024 में कृषि पर विशेष फोकस, हुए ये बड़े ऐलान
Next: केंद्रीय बजट में उत्तराखण्ड को आपदा में मदद का भरोसा : भट्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.