Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मृतक के परिजनों को साढ़े 14 लाख का मुआवजे का आदेश
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के परिजनों को साढ़े 14 लाख का मुआवजे का आदेश

RNS INDIA NEWS 05/12/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं तृतीय अपर जिला जज मुकेश चंद्र आर्य की अदालत ने सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को साढ़े 14 लाख का मुआवजे देने का आदेश दिया है। अधिवक्ता मोहम्मद साकिब ने बताया कि गदरपुर महतोष निवासी परवीन छह पुत्रियों और माता-पिता ने मिलकर दावा अधिकरण में याचिका दाखिल की थी। परिजनों ने बताया कि सलीम बढ़ई का काम करते थे और लगभग 15 हजार रुपये मासिक कमाते थे। पूरा परिवार उन्हीं पर आश्रित था। 8 जनवरी 2022 की रात सलीम न्यूक्लोटेक दवा फैक्ट्री के पास कच्ची सड़क पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी थी। इसमें सलीम की मौत हो गई थी। सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी ने कई आपत्तियां उठाईं, लेकिन चालक और वाहन स्वामी के जवाब न देने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की गई। अधिकरण ने माना कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई और मृतक के परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए प्रतिकर आवश्यक है। गुरुवार को अदालत ने मैसर्स प्रियांशु हाइड्रोलिक पंप सर्विस और बीमा कंपनी को याचिकाकर्ता के पारिवारिक सदस्यों को सात फीसदी साधारण ब्याज की दर से 14.47 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन की रेडक्रॉस ने तत्काल मरम्मत की मांग उठाई
Next: मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद आईएसबीटी की व्यवस्थाओं में आया काफी सुधार

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.