Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराता है एनएसएस: कुलपति
  • देहरादून

युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराता है एनएसएस: कुलपति

RNS INDIA NEWS 23/03/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश का सात दिवसीय एनएसएस शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। शिविर में 150 छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन वक्ताओं ने स्वयं सेवियों को एनएसएस की महत्ता की जानकारी दी।सोमवार को पीएमश्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ कुलपति प्रो. एनके जोशी व परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।कुलपति प्रो. एनके जोशी ने युवाओं की सामाजिक भागीदारी, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर बल दिया। कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तिगत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता के निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एनएसएस शिविर का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवियों में सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मैंदोला ने कहा कि शिविर में 150 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य विकसित भारत 2047 है। सात दिवसीय शिविर के दौरान विकसित भारत 2047 के अंतर्गत रिसोर्स पर्सन के उद्देश्य से संबंधित व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जन जागरूकता, स्वच्छता अभियान, एड्स जागरूकता कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं की जानकारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया अभियान, कैशलेस इंडिया, पौधरोपण आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान शुभारंभ अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। मौके पर एनएसएस के कोऑर्डिनेटर प्रो गौरव, विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो एसपी सती, कला संकाय अध्यक्ष प्रो पीके सिंह, डॉ. सीमा बेनीवाल, डॉ. अलका आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए सुचारू, धाम में बिजली आपूर्ति ठप
Next: चार साल में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े: कौशिक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.