Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए सुचारू, धाम में बिजली आपूर्ति ठप
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए सुचारू, धाम में बिजली आपूर्ति ठप

RNS INDIA NEWS 23/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। गंगोत्री घाटी में बर्फबारी के कारण बाधित गंगोत्री हाईवे धाम तक आवाजाही के लिए सुचारु हो गया है। राजमार्ग पर बर्फबारी के चलते फिसलन बरकरार रहने से आवागमन जोखिम भरा बना है। वहीं धराली से गंगोत्री तक विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति बाधित पड़ी है। गंगोत्री घाटी में जमकर बर्फबारी हुई जिससे हाईवे सुक्की टॉप से आगे वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया था। दो दिन पहले बीआरओ ने गंगोत्री हाईवे पर बर्फ हटाकर धराली तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया था जबकि इससे आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी। सोमवार को बीआरओ की मशीनरी ने हाईवे को गंगोत्री तक पूरी तरह आवाजाही के लिए खोल दिया। वहीं धराली से गंगोत्री के बीच जगह-जगह 11 केवी की विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है जिससे गंगोत्री धाम में भी बिजली सप्लाई बाधित है। ऊर्जा निगम उत्तरकाशी के अधिशासी अभियंता मनोज गुसाईं ने बताया कि बीते दिनों की बर्फबारी के कारण लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बिजली ठप है। लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। मौसम ने साथ दिया तो दो से तीन दिन के भीतर गंगोत्री तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। अभी बर्फबारी के कारण लाइनों की मरम्मत में विभागीय कर्मियों को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मरचूला में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे गिरी, चार लोग घायल
Next: युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराता है एनएसएस: कुलपति

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.