Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के नेता प्रतिपक्ष
  • ऊधम सिंह नगर

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के नेता प्रतिपक्ष

RNS INDIA NEWS 23/03/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। विकासखंड सभागार में सोमवार को बीडीसी बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आर्य भड़क गए। बैठक के दौरान पेयजल और सिंचाई विभाग के सक्षम अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नेता प्रतिपक्ष ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बैठकों में जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि जनप्रतिनिधियों को सही और तथ्यात्मक जानकारी मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में केवल सक्षम अधिकारी ही बैठक में शामिल हों। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं। विद्युत विभाग से संबंधित मुद्दों में कनौरी के प्रधान ने 11 हजार वोल्ट लाइन के टूटे खंभों की मरम्मत, जबकि बेरिया दौलत के प्रधान ने झूलते तारों को ठीक कराने की मांग की। पेयजल समस्याओं पर नेता प्रतिपक्ष ने उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक कर क्षतिग्रस्त सड़कों और पेयजल व्यवस्था के समाधान के निर्देश दिए। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज बेरिया दौलत में प्रधानाचार्य की नियुक्ति, कनौरी में नए स्कूल भवन निर्माण और बरहैनी में टीकाकरण केंद्र की मरम्मत की मांग भी उठी। बरहैनी चौराहे पर मूर्ति स्थापना को लेकर लोक निर्माण विभाग से चर्चा की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने 16वें वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि और ग्राम पंचायतों ने कर वसूली की जानकारी दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को प्राथमिकता देने और उप-विधियां बनाकर कार्य करने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख सुखमन औलख की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, बीडीओ शेखर जोशी, विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1.13 लाख रुपये गबन में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Next: शहीद दिवस पर यूकेडी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.