Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मक्का की खेती से इथेनॉल उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
  • ऊधम सिंह नगर

मक्का की खेती से इथेनॉल उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

RNS INDIA NEWS 23/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। इथेनॉल उद्योगों के जलग्रहण क्षेत्रों में मक्का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम घुसरी में ‘मक्का क्षेत्र दिवस’ का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित सेमिनार में 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसंधान सहायक डॉ. रामनिवास ने कहा कि मक्का अब केवल खाद्य फसल नहीं रही, बल्कि एक महत्वपूर्ण औद्योगिक फसल बन चुकी है। वर्तमान में भारत में लगभग 10-12 मिलियन टन मक्का का उपयोग इथेनॉल उत्पादन में किया जा रहा है, जिसे भविष्य में और बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो और देश की जैव-ईंधन नीति को मजबूती मिले। अनुसंधान सहायक डॉ. मनीष ककरालिया ने किसानों को उन्नत मक्का उत्पादन तकनीकों, विशेष रूप से खाद एवं सिंचाई प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मक्का की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने में कटाई के बाद प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए मक्के को ढेर में रखने से बचना चाहिए और प्राकृतिक या कृत्रिम ड्रायर का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने मक्का फसल में प्रमुख कीटों की पहचान और उनके एकीकृत प्रबंधन उपायों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया। परियोजना प्रबंधक डॉ. एसएल जाट ने बताया कि भारत सरकार की इथेनॉल नीति के कारण मक्का की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे वर्ष 2025-26 में देश का मक्का उत्पादन 50 मिलियन टन से अधिक होने का अनुमान है। कार्यक्रम का संचालन यंग प्रोफेशनल बजरंग जाखड़ ने किया। किसानों ने कहा कि वे पारंपरिक फसलों से हटकर मक्का की खेती अपनाने के लिए उत्साहित हैं और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए तैयार हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मनरेगा से चार वर्षों में 11697 लाख रुपये से अधिक के हुए कार्य
Next: मरचूला में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे गिरी, चार लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.