
उत्तरकाशी (आरएनएस)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार उत्तरकाशी जिला पंचायत कोटगांव जखोल वार्ड से रवीना रावत 24 वर्ष की जिला पंचायत सदस्य चुनकर आई हैं। महज 24 वर्षीय रवीना ने 2739 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर इतिहास रचा है। जीत के बाद रवीना ने जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी भी पेश की है। गुरुवार को पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने पर मोरी स्थित कोटगांव जखोल वार्ड से ओबीसी कोटे की रवीना रावत जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। रवीना कुल 4154 मतों के साथ अपनी प्रतिद्धंदी प्रियंका को मात देकर जिला पंचायत सदस्य पद पर काबिज हो गई। उनकी प्रतिद्वंदी रही प्रियंका को महज 1415 वोट मिले।
शादीशुदा रवीना अभी महज 24 साल की हैं। इतनी कम उम्र में जिला पंचायत सदस्य बनने पर उनके गांव सौड़ में लोगों में खुशी की लहर है। रवीना ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भी प्रबल दावेदार हैं। मूल रूप से रवीना राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं।


