Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के बाहर बनेगा 25 किमी लंबा बाईपास मार्ग
  • हरिद्वार

हरिद्वार-ऋषिकेश के बाहर बनेगा 25 किमी लंबा बाईपास मार्ग

RNS INDIA NEWS 31/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश में लगने वाले भारी जाम से राहत मिलेगी। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर केंद्र सरकार ने हरिद्वार और ऋषिकेश शहर को बाईपास करने के लिए 25 किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग के निर्माण का सर्वे कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में यह जानकारी दी। मीडिया को जारी बयान में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश में भीषण जाम लग जाता है, जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी प्रतिवर्ष भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल यातायात तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उत्तराखंड के पर्यटन और धार्मिक यात्रा की प्रतिष्ठा भी प्रभावित होती है। रावत ने लोकसभा में हरिद्वार और ऋषिकेश शहर को बाईपास करने वाला एक वैकल्पिक मार्ग विकसित किया जाने की मांग रखी। जिससे तीर्थयात्रियों को बाधारहित यात्रा का अनुभव मिल सके। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस परियोजना का सर्वे कार्य शुरू कराया जाएगा और कार्ययोजना के अनुसार निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। बताया कि प्रस्तावित बाईपास मार्ग करीब 25 किलोमीटर लंबा होगा, जो हरिद्वार और ऋषिकेश के शहरी क्षेत्र को बाईपास कर यात्रियों को सीधा मार्ग उपलब्ध कराएगा। इससे हरिद्वार और ऋषिकेश के भीतर यातायात दबाव में कमी आएगी और स्थानीय निवासियों को भी जाम की समस्या से राहत मिलेगी। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और पर्यटन का केंद्र बिंदु है। उन्होंने कहा कि यह बाईपास मार्ग बनने से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी नई गति मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोरी में कोटगांव से 24 साल की जिला पंचायत सदस्य बनीं रवीना
Next: हरिद्वार में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.