Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मोरा तोरा में करोड़ों की लूट के विरोध में बंद रहा सर्राफा बाजार
  • हरिद्वार

मोरा तोरा में करोड़ों की लूट के विरोध में बंद रहा सर्राफा बाजार

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
rns featured image new

व्यापारियों ने की पांच दिन में खुलासे व बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग
डीआईजी नीरू गर्ग ने व्यापारियों को दिया बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

हरिद्वार। शंकर आश्रम चौक के समीप मोरा तारा ज्वेलर्स शोरूम में दिन दहाड़े हुई करोड़ों की लूट के विरोध में ज्वालापुर का सर्राफा बाजार बंद रहा है। सर्राफा कारोबारियों ने दुकानें बंद कर शंकर आश्रम के समीप प्रदर्शन कर घटना का पांच दिन में खुलासा करने तथा लूटरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल, ज्वैलर्स एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। मेयर अनिता शर्मा व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने भी व्यापारियों के बीच पहुंचकर घटना पर रोष व्यक्त करते हुए जल्द खुलासा करने की मांग की। व्यापारी नेता कैलाश केशवानी, सुरेश गुलाटी व संजीव नैय्यर ने कहा कि शहर के बीचो बीच दिन दहाड़े करोड़ों की डकैती की घटना व्यापारियों में दशहत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पुलिस को घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार करना चाहिए। करोड़ों की लूट होने से व्यापारी मानसिक व आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है। लूटे गए सामान की बरामदगी भी की जाए। इस दौरान प्रदीप कालरा, राजीव पराशर, विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा, मृदुल कौशिक, पार्षद राजेश शर्मा, अनिरूद्ध भाटी, नीरज गुप्ता, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील गुड्डू आदि सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पहुंचे एसएसपी से व्यापारियों ने कहा कि दिनदहाड़े इतने बड़े लूटकांड के बाद ज्वेलर्स दहशत में है। पुलिस को व्यापारियों को सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि तमाम व्यापारियों के पास अपने खुद के लाइसेंसी शस्त्र हैं। लेकिन कानून के अनुसार उन्हें चला नही सकते। इसलिए व्यापारियों को ऐसे मौकों पर खुद की सुरक्षा के लिए हथियार चलाने का प्रावधान होना चाहिए। एसएसपी ने व्यापारियों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने डीआईजी गढ़वाल नीरू से मिलकर लूटकांड का जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। लूटकांड के जल्द खुलासे के सिलसिले में हरिद्वार पहुंची डीआइजी नीरू गर्ग ने घटना स्थल का जायजा लिया और एसएसपी व अन्य अधिकारियों से जानकारी ली। ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारियों को बदमाशों की जल्द गिरफ्तार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक कर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगायी गयी हैं। दूसरे प्रदेशों की पुलिस से भी समन्वय किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप, महिला समेत तीन पर केस
Next: राजाजी पार्क निदेशक को अवमानना नोटिस जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.