Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बनी तालाब
  • देहरादून

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बनी तालाब

RNS INDIA NEWS 25/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शहर में मूसलाधार बारिश के कारण रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश से मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक मार्गों तक जलभराव हो गया। इससे वाहन सवार और पैदल लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें आईं। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से सरस्वती नाले में उफान से त्रिवेणी घाट जलमग्न हो गया। खारास्रोत नदी में बरसाती पानी आने से एक वाहन फंस गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटों पर बसे लोग भी सहमे नजर आए। रविवार तड़के शुरू हुई बारिश दोपहर तक लगातार जारी रही। झमाझम बारिश से शहर के मुख्य मार्ग बदरीनाथ नेशनल हाईवे, तिलक रोड, रेलवे रोड, देहरादून रोड और मायाकुंड तथा सर्वहारानगर क्षेत्र में जलभराव से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं। खासकर सरस्वती नाले में अत्याधिक पानी आने से त्रिवेण घाट में पानी भर गया। नदी के जरिए शहर की गंदगी भी घाट तक पहुंची, इससे गंगा दर्शन-पूजन और आचमन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें हुईं।
बारिश में गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाके चंद्रभागा और चंद्रेश्वरनगर के लोग खौफ में दिखे। चंद्रभागा नदी के किनारों पर बसे लोग सहमे नजर आए। वहीं, खारास्रोत नदी में एकाएक बरसाती पानी आने एक स्थानीय युवक का वाहन फंस गया, इसे स्थानीय लोगों ने बामुश्किल बाहर निकाला। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि बारिश में अभी तक कहीं भी कोई जान माल की हानि की सूचना नहीं है। त्रिवेणी घाट पर फैली गंदगी को हटवाया गया है। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को नालों की साफ-सफाई को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुकुल कांगड़ी विवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 30 जून तक होंगे एडमिशन
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून सचिवालय स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.