Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारत जोड़ो यात्रा संविधान की रक्षा की यात्रा : उनियाल
  • देहरादून

भारत जोड़ो यात्रा संविधान की रक्षा की यात्रा : उनियाल

RNS INDIA NEWS 16/10/2022
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल भी हिस्सा ले रहे हैं। वे शुरू दिन से यात्रा में राहुल गांधी के साथ हैं। यात्रा के एक हजार किमी पूरे करने को उन्होंने एतिहासिक पल बताया। सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल के कई जिलों से होती हुई 39वें दिन कर्नाटक के बेल्लारी पहुंची। बेल्लारी पहुंचने पर ऐतिहासिक यात्रा ने एक हजार किमी पूरे किए। कांग्रेस के युवा नेता मोहित उनियाल इस यात्रा में 119 भारत यात्रियों के साथ चल रहे हैं। उनियाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 150 दिन की यात्रा में चलना उनके लिए ऐतिहासिक पल है। अपने घर से हजारों किमी दूर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में जनता का असीम प्यार मिल रहा है। अलग संस्कृति, भाषा और खानपान होने के बावजूद ऐसा कभी नहीं लगा कि वह घर से दूर हैं। उनियाल ने बताया कि कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो यात्रा रखा है। नफरत व हिंसा की विचारधारा देश को बांट रही है और कमजोर कर रही है। ऐसे में देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक ‘भारत जोड़ो यात्रा चलेगी। भारत जोड़ो यात्रा संविधान की रक्षा की यात्रा है। यह भारत को जोड़ने की यात्रा है। इस यात्रा में हर रोज भारी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग जुड़ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर सेल अफसर बनकर ठग लिए 3.91 लाख
Next: गलत वॉलेट में गई रकम वापस पाने के झांसे में गंवाए 49 हजार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.