Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़ने की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, 2 महिला समेत 4 पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़ने की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, 2 महिला समेत 4 पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी गई। आरोप है कि युवक के परिवार ने न केवल पुलिस टीम के साथ अभद्रता की, बल्कि मारपीट कर उन्हें घायल भी कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी प्रदीप ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि गांव में रहने वाला भास्कर अपने घर के बाहर बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज कर पटाखे फोड़ने जैसी हरकत कर रहा है। प्रदीप के बार-बार मना करने के बावजूद वह ऐसा करता रहा। शिकायत पर हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और रविंद्र नागर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता से जानकारी लेने के बाद भास्कर के घर जाकर जांच की।

पुलिस के मुताबिक, उस समय भास्कर घर पर नहीं था। पुलिसकर्मियों ने उसके पिता धूम सिंह को समझाया कि बेटे को इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दें। बताया गया कि जब पुलिसकर्मी वहां से लौटने लगे तो कुछ दूरी पर धूम सिंह, उसकी पत्नी, भाई और भाभी ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।

हाथापाई के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई और उनके चेहरे पर चोटें आईं। घायल पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कोतवाली लक्सर को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक दीपक चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया और हेड कांस्टेबल मनोज मिनान की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालने पर पूर्व में भी पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ युवक ऐसी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इन मॉडिफाइड साइलेंसरों से न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलता है, बल्कि लोगों में दहशत और असुविधा भी उत्पन्न होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर रसिया बगड़ डायवर्जन तीन दिन के भीतर होगा गड्डामुक्त
Next: राशिफल 26 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.