Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर रसिया बगड़ डायवर्जन तीन दिन के भीतर होगा गड्डामुक्त
  • हरिद्वार

हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर रसिया बगड़ डायवर्जन तीन दिन के भीतर होगा गड्डामुक्त

RNS INDIA NEWS 25/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार की प्रातः हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता, प्रगति, सुरक्षा मानकों एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विस्तार से जायज़ा लिया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के दौरान रसियाबगढ़ के पास बने लगभग 2.2 किमी डायवर्जन मार्ग का रिपेयरिंग कार्य आज ही तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मार्ग रिपेयरिंग कार्य 3 दिन के भीतर पूर्ण करने तथा प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने के निर्देश पीडी एनएचएआई को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप डायवर्जन एवं सड़कों को गड्डामुक्त किया जाये तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की यात्राएं सरल, सुःखद व सगुम हों। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
परियोजना निदेशक एस.शर्मा ने बताया कि 3 दिन के भीतर डायवर्जन का रिपेयरिंग कार्य कम्पलीट कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद बायपास निर्माण कार्य भी इस वर्ष के अन्त तक पूर्ण कर लिया जायेगा और हरिद्वार आने वाले यात्रियों को नजीबाबाद शहर में लगने वाले जाम एवं धीमे ट्रेफिक से मुक्ति मिलेगी, जिससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, पीडी एनएचएआई एस.शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन बेचने के नाम पर 9.40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एक युवती समेत दो के खिलाफ केस दर्ज
Next: मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़ने की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, 2 महिला समेत 4 पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.