Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वनभूलपुरा हिंसा के 50 आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत
  • नैनीताल

वनभूलपुरा हिंसा के 50 आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। हाईकोर्ट ने वनभूलपुरा हिंसा के 50 आरोपियों की प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद उन्हें वैधानिक जमानत (डिफॉल्ट बेल) दे दी है। बीते शनिवार को वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। खंडपीठ ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया।
हाईकोर्ट ने निचली अदालत के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें पुलिस द्वारा 90 दिन बीत जाने के बाद भी आरोप पत्र पेश नहीं किया और आरोप पत्र पेश करने के लिए और समय दिया गया था। हिंसा के आरोपी मुजम्मिल और 49 अन्य आरोपियों ने हाईकोर्ट में डिफॉल्ट बेल का प्रार्थना पत्र पेश कर कहा था कि पुलिस ने उनके खिलाफ न तो 90 दिन के अंदर आरोप पत्र दाखिल किया है और न ही रिमांड बढ़ाने के लिए कोई स्पष्ट कारण बताया है। निचली अदालत ने उनकी रिमांड बढ़ाकर उनकी डिफॉल्ट बेल खारिज कर दी। वहीं, सरकारी पक्ष की ओर से अदालत में कहा गया कि पुलिस के पास पर्याप्त आधार और कारण हैं। साथ ही अदालत के पास रिमांड बढ़ाने का अधिकार है। नियमानुसार ही आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई है। सुनवाई पर आरोपियों की ओर से कहा गया कि जो समय बढ़ाया गया है, यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है। चाहे उनके ऊपर कितने भी बड़े आरोप क्यों न हों, पुलिस बिना किसी कारण उन्हें जेल में नहीं रख सकती है। कहा कि अभी तक आरोप पत्र पेश नहीं हुआ है, ऐसे में उनका अधिकार है कि उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी पशुओं की गणना
Next: प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को लेकर अभिभावक नाराज, जल्द नियुक्ति की मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.