Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने गेट मीटिंग कर जताया रोष
  • टिहरी

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने गेट मीटिंग कर जताया रोष

RNS INDIA NEWS 25/11/2023
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने जिला समाज कल्याण विभाग के समक्ष गेट मीटिंग कर मांगों पर कार्यवाही न होने को लेकर रोष जाहिर किया। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने गेट मीटिंग के दौरान कहा कि मांगों पर गौर न हुआ तो प्रदेश संगठन के नेतृत्व में आंदोलन में तेजी लाई जायेगी। शनिवार को उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज से जुड़े पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला समाज कल्याण विभाग के सामने जनजागरण गेट मीटिंग कर नारेबाजी करते हुए 21 सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही की प्रदेश सरकार से मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर जल्दी ही गौर नहीं करती है, तो एसोसियेशन आंदोलन की रणनीती तेज करेगा। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की मांग है कि कनिष्ठ सहायक के पद लेवल चार में 25500-81100 अनुमन्य किया जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के वर्तमान कुल स्वीकृत 6 प्रतिशत पदों में से 03 प्रतिशत पदों को उच्चीकृत कर उपनिदेशक प्रशासक एवं प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी लेबल 67700-208700 किया जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समूह ख के राजपत्रित पद का गजट नोटिफिकेशन किया जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्य और दायित्वों का निर्धारण पद की गरिता के अनुरूप किया जाय। 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाय आदि हैं।  इस मौके पर एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट, सचिव उत्तम सिंह नेगी, राजीव नेगी, विनोद डबराल, विजय पाल चौहान, प्रदीप सजवाण, सुशीला भट्ट, सैफाली पंवार, सीमा भटनागर, राजेंद्र सिंह, मनमोहन पडियार, चंद्रेश्वर थपलियाल, नारायण सिंह, अतर सिंह, योगेश बहुगुणा, अमित बलोनी, गौतम, मनोज, अनिता बडोनी, सरोजनी, सुशीला भट्ट, रजनी डबराल, ममता उनियाल, स्वाति, राजेश, आशीष नैथानी, रविंद्र सिंह चौहान, कैलाश रावत, बलवंत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैकुण्ठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी का हुआ रंगारंग आगाज,  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने किया शुभारंभ
Next: छात्र-छात्राओं को दी आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.