Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बैकुण्ठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी का हुआ रंगारंग आगाज,  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

बैकुण्ठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी का हुआ रंगारंग आगाज,  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 25/11/2023
rns featured image new

2 करोड़ की लागत से होगा कमलेश्वर मंदिर का सौन्दर्यीकरण:  डा. रावत

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। बैकुण्ठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ। मेले और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इससे पूर्व गढ़वाल विवि से प्रसिद्ध कमलेश्वर महादेव मंदिर तक जल कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कमलेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने भक्तियाना स्थित आवास विकास की भूमि पर पहली बार आयोजित हो रहे बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर मंदिरों का सर्किट है, जिसमें से 21 मंदिर शामिल हैं, जो कि श्रीनगर की धार्मिक रूप में उन्नति और उसके महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर के इन मंदिर समूहों के संरक्षण और जीर्णोंद्धार के लिए 16 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में 2 करोड़ रुपये की लागत से कमलेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के नाम पर दर्ज श्रीनगर के आवास विकास मैदान को उत्तराखंड सरकार को स्थानांतरित करने के लिए जिलाधिकारी गढ़वाल को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास विकास मैदान उत्तराखंड सरकार को स्थानांतरित होने के उपरांत इसे नगर निगम श्रीनगर को स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब बैकुंठ चतुर्दशी मेला और विकास प्रदर्शनी का आयोजन नगर निगम श्रीनगर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद कोरोना कल के दौरान बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आयोजन संभव नहीं हो पाया। कहा कि इस मेले को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आगे भी निरंतर भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के सहयोग व नगर निगम श्रीनगर को बधाई दी। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, डीआईजी एसएसबी सुभाष चंद नेगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मेडिकल कालेज के प्राचार्य चंद्र मोहन नेगी, उप जिलाधिकारी श्रीनगर नुपुर वर्मा, कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी, नागेश्वर महादेव मंदिर के महंत नितिन पुरी, जिलाध्यक्ष बीजेपी सुषमा रावत, मंडल अध्यक्ष बीजेपी जितेंद्र धिरवाण सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां के उत्पीड़न में फंसे पुत्र-पुत्रवधू
Next: मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने गेट मीटिंग कर जताया रोष

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.