Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • मैसी ने कोपा अमेरिका जीत को अर्जेंटीना के नागरिकों और माराडोना को किया समर्पित
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

मैसी ने कोपा अमेरिका जीत को अर्जेंटीना के नागरिकों और माराडोना को किया समर्पित

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
rns featured image new

रियो डी जेनेरो ,13 जुलाई । अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मैसी ने टीम की कोपा अमेरिका जीत को चार करोड़ 50 लाख अर्जेंटीना नागरिकों और महान दिवंगत फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना को समर्पित किया है। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई है कि यह भावनात्मक जीत उनके हमवतनों को कोरोना वायरस से ठीक होने की उनकी लड़ाई में ताकत प्रदान करने में मदद करेगी।
उल्लेखनीय है कि मैसी ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब तब जीता, जब उनकी टीम ने रियो डी जेनेरो के माराकाना स्टेडियम में कोपा अमेरिका के फाइनल में ब्राजील को 1-0 से हराया, जिससे अर्जेंटीना के लिए एक बड़ी ट्रॉफी के लिए 28 साल का इंतजार खत्म हो गया।
मैसी ने रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा,  यह एक अविश्वसनीय टूर्नामेंट था। हम जानते हैं कि हम अभी भी बहुत सी चीजों में सुधार कर सकते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि खिलाडिय़ों ने इसमें अपना सब कुछ दिया। मेरे लिए इस शानदार समूह का कप्तान होने का सौभाग्य मिलने से अधिक गर्व की बात क्या हो सकती है। मैं इस सफलता को अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा आगे बढऩे की ताकत दी। अपने दोस्तों को, जिन्हें मैं बहुत प्यार करता हूं, उन सभी लोगों को, जो हम पर विश्वास करते हैं, और विशेष तौर पर उन चार करोड़ 50 लाख अर्जेंटीनियाई नागरिकों को, जिन्होंने मुझे आगे बढऩे की ताकत दी है।
चार गोल और पांच बार असिस्ट (सहायता) करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित मैसी ने अर्जेंटीना फुटबॉल के दिग्गज डिएगो माराडोना की याद में जीत को समर्पित किया, जिनका पिछले साल 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। बार्सिलोना के स्ट्राइकर मैसी ने रिकॉर्ड छह बार फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है। उन्हें व्यापक रूप से पेले, माराडोना और उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ फुटबॉल के महानतम खिलाडिय़ों में से एक माना जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टोक्यो ओलंपिक में पदक लाने वाले यूपी के खिलाड़ी होंगे करोड़पति
Next: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाडिय़ों के साथ नस्ली दुर्व्यवहार की निंदा की

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.