Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नेबुला का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नेबुला का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में वार्षिक उत्सव ‘नेबुला-25’ का उद्घाटन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। यह कार्यक्रम बैच 2022 के मेडिकल छात्रों द्वारा आयोजित किया गया है, जो एक सप्ताह तक विविध गतिविधियों और प्रतियोगिताओं से महाविद्यालय परिसर को संगीतमय और रंगीन बनाए रखेगा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सी. पी. भैसोड़ा, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. प्रीति इन्द्रर, डॉ. मनीष भट्ट, डॉ. अंजलि और डॉ. एम. अनुराधा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखते ही बनता था। वार्षिकोत्सव के दौरान रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, फिल्म पेंटिंग और वाद-विवाद जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के साथ ही खेलकूद गतिविधियों में भी छात्रों की भागीदारी देखने को मिल रही है। क्रिकेट, टेबल टेनिस, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम की सांस्कृतिक श्रृंखला 29 और 30 मई को आयोजित होगी, जिसमें संगीत प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं की कला प्रतिभा सामने आएगी। 31 मई को ‘म्यूजिक नाइट’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके साथ उत्सव का समापन होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हालात सामान्य होने के बाद बढ़ी चारधाम यात्रियों की संख्या: महाराज
Next: अधर में लटके रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु उक्रांद ने दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.