Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हालात सामान्य होने के बाद बढ़ी चारधाम यात्रियों की संख्या: महाराज
  • देहरादून

हालात सामान्य होने के बाद बढ़ी चारधाम यात्रियों की संख्या: महाराज

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  चार धाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। तेजी से बढ़ते पंजीकरण के कारण कुल पंजीकरण का आंकड़ा 34 लाख के पार पहुंच गया है। जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृहों की बुकिंग तक 14 करोड़ से अधिक पहुंच गई है। महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से चल रही है। देश विदेश के कोने कोने से श्रद्धालु चारधाम यात्रा को पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। महाराज ने बताया कि भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद अब हालात धीरे धीरे सामान्य हो रहे हैं। यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं जबरदस्त उत्साह है। चारधाम यात्रा को लेकर लोगों ने अपनी बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। कहा कि बुकिंग शुरू होने से टूर एवं ट्रेवल्स इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और स्थानीय व्यापारियों को भी राहत मिली है। चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब को अभी तक कुल 34 लाख के लगभग श्रद्धालु अपना ऑफलाइन एवं आनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में अभी तक 15 लाख के लगभग श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जीएमवीएन की बुकिंग 142541075 रुपए पहुंच गई है। आदि कैलाश, ओम पर्वत के लिए 7581 इनरलाईन परमिट जारी महाराज ने बताया कि आदि कैलाश और ओमपर्वत की यात्रा प्रारम्भ हो चुकी है। अभी तक इस यात्रा के लिए 7581 इनरलाईन परमिट भी जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही पांच साल बाद 30 जून 2025 को कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा का संचालन कुमाऊं मण्डल विकास निगम नैनीताल की ओर से किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फार्मासिस्टों में उठाई अस्पतालों में तैनाती मानक बदलने की मांग
Next: मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नेबुला का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.