Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश एवं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना
  • उत्तराखंड

मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश एवं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
Weather

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाली 23 जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी के असार हैं। उसके बाद बारिश एवं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी धूप खिली है। दिन में सर्दी से राहत है, लेकिन रात में सर्द हवाएं एवं पाला पड़ रहा है।
वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी है। अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बर्फबारी मसूरी एवं धनोल्टी में हो सकती है। उधर, यूसनगर एवं हरिद्वार जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। वहीं, दून में धूप खिले रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में कोहरे के कारण कई उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। इस कारण यात्री भी परेशान रहे। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने मैदानी इलाके, विशेषकर हरिद्वार और यूएसनगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम का बदलता मिजाज हवाई सेवाएं प्रभावित कर रहा है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गिरते पारे के साथ ही कोहरे की वजह से ठंड भी बढ़ गई है।
वहीं दूसरी ओर, पर्वतीय क्षेत्रों में पारे के गिरने से ठंड भी बढ़ गई है। गिरते तापमान की वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी के बाद प्रदेशभर में शीतलहर जारी है। जबकि, राजधानी में बुधवार को भी मौसम शुष्क बना रहा जिससे ठंड बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़े को अधिक से अधिक पहन रहे हैं ताकि ठंड से कुछ निजात मिल सके।

उत्तराखंड के मैदानों में कोहरा करेगा परेशान

देहरादून। उत्तराखंड में मैदानी जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इससे यातायात में मुश्किल पेश आएगी। हवाई अड्डों पर न्यूनतम सीमा से कम दृश्यता के कारण विमान लैंडिंग व टेक ऑफ में प्रभाव पड़ेगा। सलाह दी गई है कि मैदानों में कोहरे के दौरान वाहन चालक फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। मैदानी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और गति धीमी रखें

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बालक को रौंदा मौके पर ही दर्दनाक मौत
Next: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.