Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बालक को रौंदा मौके पर ही दर्दनाक मौत
  • उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बालक को रौंदा मौके पर ही दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
rns featured image new

माधौगंज,हरदोई (आरएनएस)। थानाक्षेत्र के फरहत नगर रेलवे क्रासिंग बिल्हौर कटरा हाईवे मार्ग पर साईकिल सवार बालक को बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ट्रक समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।बुधवार को थानाक्षेत्र के दौलतयारपुर कलाबाजपुरवा निवासी अल्ताप(12) मल्लावां कस्बा निवासी अपनी बहन शकीना के घर गया था। वापस लौटते समय करीब 3:30 बजे बेकाबू ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ट्रक समेत चालक मुन्नाराय को पकडक़र थाने ले गई। चालक ने बताया कि वह धनबाद से लोहे की पाइप लादकर रुद्रपुर पंतनगर जा रहा था। घटना स्थल पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया है।पीडि़त की तहरीर के मुताबिक ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के चचेरे भाई रामसेवक ने थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के पिता मानसिंहा ने बताया कि उसकी दो बेटियां बड़ी शकीना, छोटी नेहा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है छोटी दिव्यांग है, रहने के लिए उनके पास छत नही है। तिरपाल तानकर,घर-घर राशन सामग्री मांगकर परिवार का पेट भर पाता है। पूरे परिवार का इकलौता चिराग अब दुनियां में नही रह है। मृतक की मां प्रेमावती भी रो-रोकर बदहवास हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसीलदार को 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश एवं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.