Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मतदान प्रतिशत बढ़ाने को दीर्घकालीन योजना की जरूरत
  • देहरादून

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को दीर्घकालीन योजना की जरूरत

RNS INDIA NEWS 13/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को वक्ताओं ने दीर्घकालीन योजना बनाने के साथ ही युवा वर्ग को विशेष रूप से प्रेरित करने की जरूरत बताई। पीआरएसआई दून चैप्टर की शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित राउंड टेबल कांफ्रेंस में मुख्य वक्ता समाजसेवी अनूप नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड में शुरूआती चुनावों के मुकाबले पिछले दो बार के चुनावों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी उत्तराखंड राष्ट्रीय औसत से पिछड़ा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को सभी को इसे एक सामाजिक दायित्व की तरह लेना होगा और वोटर जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों में जन सहभागिता बढ़ानी होगी।
उपनिदेशक सूचना और निर्वाचन में नोडल मीडिया रवि बिजरानिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग वोट प्रतिशत को समय-समय पर विशेष कदम उठाता रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर प्रदेशभर में मतदान शपथ का अभियान चलाया गया। युवाओं को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर खास तौर पर फोकस किया जा रहा है। कहा कि सोशल मीडिया एक्टिविटीज की आयोग उत्तराखंड की सराहना भी कर चुका है।
उन्होंने कहा कि वोटर आईडी न होने पर आधार कार्ड समेत 12 अन्य पहचान पत्रों का उपयोग किया जा सकता परंतु इसके लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। वोटर हेल्प लाइन एप से मतदाता सूची में अपने नाम की जांच के साथ ही मतदान केंद्र की जानकारी भी ली जा सकती है।
हुडको के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय भार्गव ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में हम सभी को सामाजिक भागीदारी निभानी होगी। संचालन पीआरएसआई दून चैप्टर के सचिव अनिल सती ने किया। इस दौरान पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट के साथ ही अनिल वर्मा, वैभव गोयल, डॉ.मनोज गोविल, संजय सिंह, आकाश शर्मा, संजय बिष्ट, पुष्कर नेगी, सुशील सती, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी लोकसभा सीट से लड़ रहे प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का किया मिलान
Next: रुद्रपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शांतनु का भाजपा ने किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.