Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मरीजों, गरीबों को दे रहे खाने की मुफ्त होम डिलीवरी
  • हरिद्वार

मरीजों, गरीबों को दे रहे खाने की मुफ्त होम डिलीवरी

RNS INDIA NEWS 04/05/2021
rns featured image new

रुडकी। कोरोना के संकट काल में लक्सर स्थित अन्नपूर्णा रेस्टारेंट ने गरीबों की मदद के लिए नई पहल शुरू की है। रेस्टारेंट द्वारा ऐसे लोगों के फोन आने पर खाने की निशुल्क होम डिलीवरी उनके घर या अस्पताल में की जा रही है। यही नहीं, समर्थ मरीजों को भी पचास फीसदी की छूट दी जा रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी बिट्टू चौधरी लक्सर में अन्नपूर्णा रेस्टारेंट चलाते हैं। फिलहाल प्रशासन ने होटल व रेस्टारेंट को खाद्य पदार्थ की केवल होम डिलीवरी करने की इजाजत दे रखी है। इसके बाद से रेस्टारेंट में कामकाज घटकर दस फीसदी ही रह गया है। इसके बावजूद बिट्टू चौधरी कोरोना संकट के दौरान परेशान गरीब लोगों के लिए खाने की मुफ्त होम डिलिवरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेस्टारेंट को फिलहाल फोन पर खाने व नाश्ते के ऑर्डर मिल रहे हैं। ऐसे में वे गरीब, बेसहारा लोगों को खाद्य पदार्थ की मुफ्त होम डिलीवरी कर रहे हैं। बताया कि नगर के सरकारी या दूसरे प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों के खाने पर वैसे भी उनके द्वारा सामान्य रेट पर पचास प्रतिशत की छूट दी जा रही हे। साथ ही अगर मरीज या उसके तीमारदार को गरीबी की वजह से खाने की दिक्कत है तो उसके लिए भी अस्पताल में ही निशुल्क खाना भेजा जा रहा है। बताया कि वे संत बाबा नीम करौली के अनुयायी हैं और उन्हीं की प्रेरणा से दूसरे लोगों की मदद कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त
Next: उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 7028 नए मामले, 85 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.