Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा की किरण बिष्ट ने स्वरोजगार से बनाई पहचान
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा की किरण बिष्ट ने स्वरोजगार से बनाई पहचान

RNS INDIA NEWS 22/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-22 at 15.39.10_11zon

अल्मोड़ा। लमगड़ा क्षेत्र की निवासी किरण बिष्ट स्वरोजगार के जरिए महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने अपने प्रयासों से न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है। किरण बिष्ट ने वर्ष 2021 में सिलाई कार्य से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपने कार्य का विस्तार करते हुए लमगड़ा बाजार में सिलाई, बुनाई और कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया। इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। वर्तमान में पांच से अधिक महिलाएं उनके साथ जुड़कर अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं। इस पहल के लिए उन्हें ग्राम्य विकास विभाग और आईएफएडी-रीप परियोजना के तहत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिला। परियोजना प्रबंधक राजेश मठपाल ने बताया कि इस तरह के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और सहयोग मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। किरण बिष्ट की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और पलायन रोकने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, वीडियो-रील बनाने पर रोक
Next: फाउंड्री गेट के पास युवकों पर हमला, फायरिंग में एक घायल

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 14.33.15_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 17.12.38_11zon
  • अल्मोड़ा

मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.