Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब स्लाइड जोन और बायपास मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के निर्देश
  • अल्मोड़ा

क्वारब स्लाइड जोन और बायपास मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के निर्देश

RNS INDIA NEWS 22/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-22 at 14.30.50_11zon

अल्मोड़ा। क्वारब क्षेत्र में स्लाइड जोन के सुधारीकरण कार्यों और बायपास मार्ग की प्रगति का जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से सुधार कार्यों की प्रगति और शेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मार्ग अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही वाहनों का सुचारु संचालन बनाए रखने और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने नवनिर्मित क्वारब बायपास मार्ग का भी निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि स्लाइड प्वाइंट से उत्पन्न बाधाओं से बचाव के लिए इस बायपास का निर्माण किया गया है, इसलिए इसका संचालन शीघ्र शुरू किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अवशेष कार्यों को जल्द पूरा करने और मार्ग के संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पर्यटन गतिविधियों के दृष्टिगत भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे यात्रियों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित हो सके और क्वारब क्षेत्र में चल रहे सुधार कार्य भी प्रभावित न हों। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फाउंड्री गेट के पास युवकों पर हमला, फायरिंग में एक घायल
Next: मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.