Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: मरीज की मौत पर परिजनों ने की जांच और कार्रवाई की मांग
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: मरीज की मौत पर परिजनों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 18/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। बेस चिकित्सालय के चिकित्सकों पर एक युवक की मौत के मामले में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बिट्टू कुमार(33 वर्ष) को बुधवार अपराह्न में अचानक तबीयत बिगड़ने पर बेस अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सकों ने न तो सही तरीके से उनका परीक्षण किया और न ही भर्ती किया। परिजनों की बार-बार की गुहार के बावजूद डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया। बताया कि परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय महासचिव एडवोकेट नारायण राम ने भी चिकित्सकों से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने न तो कॉल रिसीव की और न ही तीमारदारों से बात करने को तैयार हुए। मरीज के साथ मौजूद बद्रीश कुमार और गंगा थापा ने जब चिकित्सकों से तत्काल उपचार की मांग की, तो काफी देर तक इंतजार कराने के बाद उन्हें केवल यह कहकर लौटा दिया गया कि मरीज बिल्कुल स्वस्थ है और घर ले जाया जा सकता है। चिकित्सकों के आश्वासन पर बिट्टू कुमार को उसी दिन शाम को अस्थायी निवास पर ले जाया गया। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की इस कथित लापरवाही का गंभीर परिणाम सामने आया और 18 सितंबर की सुबह उनकी अचानक मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इस असामयिक मृत्यु के लिए बेस अस्पताल और वहां तैनात चिकित्सक जिम्मेदार हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी मरीज की जान इस तरह की लापरवाही के कारण न जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली नंदानगर में बादल फटा, मलबे की चपेट में आकर 10 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Next: ग्रीष्मावकाश और दीर्घावकाश वेतन को लेकर अतिथि शिक्षकों का धरना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.